Gorakhpur News : फेसबुक पर प्यार, पहले यौन संबंध और फिर मंदिर में शादी, अब जागा दहेज का दानव
Love on Facebook, first sex and then marriage in the temple, now the demon of dowry has awakened
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:43 AM
गोरखपुर। सोशल मीडिया के जरिये प्यार करने और उसे पाने की जिद बर्बादी का सबब बनता जा रहा है। शहर में ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती की फेसबुक के जरिए युवक से दोस्ती हो गई। युवक उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने जब शादी के लिए दबाव दिया तो युवक ने उससे मंदिर में शादी भी कर ली। लेकिन, शादी के बाद युवक अपने परिवार वालों के साथ मिलकर युवती के परिजनों से दहेज मांगने लगा। मांग पूरी न होने पर पत्नी को मारपीट कर घर से भी निकाल दिया। इतना ही नहीं, इस बीच युवक ने दूसरी शादी भी कर ली। घटना शाहपुर इलाके की है।
Gorakhpur News
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
पति की हरकतों से परेशान युवती ने शाहपुर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। युवती ने पति और उसके परिवार के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने झरना टोला के रहने वाले पति शशांक मिश्रा, सास गीता देवी, ससुर अवधेश और भसुर राहुल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फेसबुक से हुआ था प्यार
गोरखनाथ इलाके की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी दोस्ती शशांक मिश्रा से फेसबुक के जरिए हुई थी। फिर दोनों आपस में मिलने जुलने लगे। इसके बाद शशांक शादी का झांसा देकर उसके साथ कई महीने तक शारीरिक शोषण करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर कोई ना कोई बहाना बना कर टाल जाता था। कई बार कहने के बाद 18 जनवरी 2023 को जटाशंकर स्थित काली मंदिर में शादी की। फिर 20 जनवरी को तहसील में विवाह का रजिस्ट्रेशन कराया।
दहेज के लिए करने लगा उत्पीड़न
महिला ने तहरीर में लिखा है, घर ले जाने के बाद दो महीने सब ठीक रहा। उसके बाद पति, सास-ससुर और भसुर ने 15 मार्च को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बोले कि तुम अपनी जाति की नहीं हो और दहेज भी नहीं लाई हो। पति शशांक ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।