
Gorakhpur News[/caption]
गोरखपुर में रेलवे कारखाना गेट के पीछे अचार बेचते हुए सूबेदार सिंह के पुत्र चंदन से हमारी मुलाकात हुई चंदन बताते हैं हम गोरखपुर के शिवपुरी में एक किराए के कमरे में रहते हैं. पिताजी अचार का काम 20 साल से कर रहे हैं मैं पिछले 10 सालों से उनके साथ जुड़ा हूं हम लोग कहीं घूम के अचार नहीं बेचते कारखाने गेट के पीछे हम छोटी सी गाड़ी पर अचार बेचते हैं. हम दो भाई हैं एक प्राइवेट जॉब करते हैं मैं पिताजी के साथ काम कर रहा हूं 5 सालों से पिताजी के पैर में दिक्कत है तो वो अब सिर्फ घर पर बनाते हैं. मैं बाहर सेल करता हूं हमारा आचार पसंद करने वाले पुराने ग्राहक हैं इसीलिए 20 साल से इस सुनसान रोड पर भी हम लोग सारे अचार फटाफट बेच देते हैं.