
Vande Bharat Train : उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र और बिहार की राजधानी पटना के बीच यातायात को नया आयाम देने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज से सेवा में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इसका वर्चुअल उद्घाटन किया। यह गोरखपुर से चलने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश को बिहार के महत्वपूर्ण शहरों से जोड़ेगी।रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ सतीश कुमार ने गोरखपुर जंक्शन के निरीक्षण के दौरान बताया कि यह आधुनिक ट्रेन पाटलिपुत्र को मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और नरकटियागंज जैसे बड़े स्टेशनों के माध्यम से गोरखपुर से जोड़ेगी। ट्रेन का नियमित संचालन 22 जून से निर्धारित समय के अनुसार शुरू होगा।
गोरखपुर से रवाना होगी सुबह 5:40 बजे
पाटलिपुत्र पहुंचेगी दोपहर 12:45 बजे
वापसी में पाटलिपुत्र से छूटेगी दोपहर 3:30 बजे
गोरखपुर लौटेगी रात 11:30 बजे
यह वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी। शनिवार को इसका परिचालन नहीं होगा, जिससे सप्ताह में एक दिन रख-रखाव और तकनीकी जांच के लिए सुनिश्चित किया गया है।
| स्टेशन | आगमन समय |
|---|---|
| गोरखपुर | 5:40 AM |
| कप्तानगंज | 6:26 AM |
| बगहा | 7:32 AM |
| नरकटियागंज | 8:05 AM |
| बेतिया | 8:37 AM |
| सगौली | 8:52 AM |
| बापूधाम मोतिहारी | 9:10 AM |
| मुजफ्फरपुर | 10:55 AM |
| हाजीपुर | 11:42 AM |
| पाटलिपुत्र | 12:45 PM |
| स्टेशन | आगमन समय |
|---|---|
| पाटलिपुत्र | 3:30 PM |
| हाजीपुर | 4:10 PM |
| मुजफ्फरपुर | 5:05 PM |
| बापूधाम मोतिहारी | 6:25 PM |
| सगौली | 6:45 PM |
| बेतिया | 7:02 PM |
| नरकटियागंज | 7:35 PM |
| बगहा | 8:04 PM |
| कप्तानगंज | 9:40 PM |
| गोरखपुर | 11:30 PM |
आज उद्घाटन अवसर पर 03210 नंबर की विशेष वंदे भारत ट्रेन सुबह 11:50 बजे पाटलिपुत्र से रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए रात 9:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह उद्घाटन यात्रा होगी, जबकि 22 जून से ट्रेन तय शेड्यूल पर चलेगी।
गोरखपुर से पाटलिपुत्र : ट्रेन संख्या 26502
पाटलिपुत्र से गोरखपुर : ट्रेन संख्या 26501
कुल दूरी: 384 किलोमीटर
यात्रा समय: 7 घंटे 5 मिनट Vande Bharat Train