Gorakhpur: गोवा और मुंबई की तर्ज पर गोरखपुर के रामगढ़ताल में क्रूज का मज़ा ले सकेंगे लोग
Gorakhpur
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:30 PM
Gorakhpur में जल्द ही शहरवासी गोवा और मुंबई की तर्ज पर रामगढ़ताल में पार्टी कर सकेंगे। ताल में क्रूज में बैठकर फाइन डाइनिंग का आनंद ले सकेंगे। मोहद्दीपुर में बन रहे क्रूज को जल्द ही परीक्षण के लिए पानी में उतारा जाएगा। इसके लिए मुंबई से एक टीम आने वाली है। पानी में ही इसकी भीतरी सजावट का काम होगा। नवरात्र में इसका शुभारंभ करने की तैयारी है।
गोरखपुर रामगढ़ताल पर आने वाले पर्यटकों की तादाद को देखते हुए जीडीए की ओर से मुंबई और गोवा की तर्ज पर क्रूज (पानी का जहाज) चलाने की योजना बनाई गई है। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से 40 मीटर लंबे, 10 मीटर चौड़े और 40 मीटर ऊंचाई वाले इस क्रूज का निर्माण कार्य इंजीनियर सहित 74 तकनीकी कर्मचारियों के जिम्मे है। मोहद्दीपुर में रामगढ़ताल के किनारे क्रूज बनाया जा रहा है। इसका प्लेटफाॅर्म भी तेजी से तैयार हो रहा है।
नवरात्र में शुभारंभ करने की तैयारी
Gorakhpur में क्रूज के संचालन के दौरान किसी तरह की अनहोनी से निपटने की पूरी तैयारी की जा रही है। समुद्री जहाज की तरह ही इसे विकसित किया जा रहा है। आंधी, खराब मौसम सहित अन्य विपरीत परिस्थितियों में लोगों को सुरक्षा दी जाएगी। क्रूज पर लाइफ गार्ड की टीम मौजूद रहेगी। इसके अलावा जीवन सुरक्षा उपकरण और आग से बचाव की व्यवस्था होगी। क्रूज के संचालन के दौरान ताल में किसी तरह की गंदगी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसमें सूखा और गीला कचरा को अलग-अलग एकत्र किया जाएगा।
150 लोगों के बैठने की क्षमता
डबल डेकर क्रूज में एक साथ 150 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसमें फाइव स्टार होटल की तरह सुविधा मिलेगी। इसमें रेस्टोरेंट और बार के साथ लिविंग रूम सहित अन्य सुविधाओं का इंतजाम होगा। इस क्रूज पर लोग विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे। इसका निर्माण इंडियन रजिस्ट्रार ऑफ शिपिंग की देखरेख में किया जा रहा है। इसके संचालन की जिम्मेदारी मेसर्स राज कुमार राय को दी गई है।
ऑनलाइन होगी क्रूज की बुकिंगGorakhpur क्रूज का संचालन सुबह सात से लेकर रात 11 बजे तक किया जाएगा। इसमें सुबह सात बजे से लेकर 10 बजे तक नाश्ता, दोपहर के भोजन, शाम को चाय और रात में 11 बजे तक भोजन की व्यवस्था होगी। संचालकों का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा क्रूज के लिए एक प्लेटफाॅर्म भी बनाया जा रहा है। इस पर टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। यहां से टिकट लेकर भी लोग क्रूज में प्रवेश पा सकेंगे।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।