बड़ी खुशखबरी! भारतीय रेलवे ने चलाईं 22 पूजा स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें टाइमटेबल
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:27 AM
त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। छठ पर्व पर आवागमन करने वाले लोगों की सुविधा के लिए गोरखपुर समेत पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से आज (24 अक्टूबर) कुल 22 ‘पूजा स्पेशल ट्रेनें’ चलाई जा रही हैं। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा प्रदान करना है। साथ ही सभी स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। Puja Special Trains
गोरखपुर से चलने वाली प्रमुख ‘पूजा स्पेशल’ ट्रेनें
05131 गोरखपुर–बहराइच पूजा स्पेशल
गोरखपुर से सुबह 05:25 बजे प्रस्थान करेगी जो आनंदनगर, बढ़नी और गोंडा होकर चलेगी।
05049 छपरा–अमृतसर पूजा स्पेशल
छपरा से 10:15 बजे चलेगी जो थावे, गोरखपुर, गोंडा और सीतापुर से होकर गुजरेगी।
06530 गोमती नगर–बेंगलुरु पूजा स्पेशल
गोमती नगर से 12:20 बजे प्रस्थान करेगी मार्ग में गोरखपुर, भटनी, मऊ और बनारस स्टेशन आएंगे।
09430 गोरखपुर–साबरमती पूजा स्पेशल
गोरखपुर से 01:00 बजे दोपहर प्रस्थान करेगी जो गोंडा, बाराबंकी और कानपुर सेंट्रल से होकर जाएगी।
01080 गोरखपुर–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)
यह ट्रेन दोपहर 2:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और गोंडा, कानपुर सेंट्रल तथा झांसी होकर जाएगी।
05056 बढ़नी–आसनसोल पूजा स्पेशल
बढ़नी से शाम 4:00 बजे प्रस्थान करेगी जो गोरखपुर, थावे और खैरा से गुजरेगी।
05634 गोरखपुर–नारंगी पूजा स्पेशल
शाम 4:55 बजे गोरखपुर से चलेगी मार्ग में सिवान और छपरा स्टेशन पड़ेंगे।
01416 गोरखपुर–पुणे पूजा स्पेशल
शाम 5:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी जो गोंडा, लखनऊ, कानपुर और झांसी होकर जाएगी।
04730 गोरखपुर–श्री गंगानगर पूजा स्पेशल
यह ट्रेन शाम 7:30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और बढ़नी, गोंडा व सीतापुर होकर चलेगी।
04830 गोरखपुर–जोधपुर पूजा स्पेशल
रात 11:25 बजे गोरखपुर से रवाना होगी जो बस्ती, अयोध्या धाम और लखनऊ से होकर जाएगी।
दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र और गुजरात से लौट रहे प्रवासी यात्री
छठ पर्व के मद्देनजर दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र और गुजरात से घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को गोरखधाम, एलटीटी, राप्तीसागर, बाघ और पुणे एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं थी। सुरक्षा बल यात्रियों को स्टेशन से व्यवस्थित तरीके से बाहर निकाल रहे हैं। स्टेशन से बाहर आने के बाद कई यात्री छपरा और वाराणसी इंटरसिटी या नरकटियागंज पैसेंजर से अपने घरों की ओर रवाना हुए। बस अड्डों पर भी यात्रियों की भारी भीड़ है। तमकुही, पडरौना और देवरिया रूट पर लोकल बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। परिवहन निगम ने गोरखपुर परिक्षेत्र से 210 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है।
गोरखपुर–हावड़ा के बीच चलेगी अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार, 03047/03048 हावड़ा–गोरखपुर–हावड़ा अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन एक फेरा में संचालित की जाएगी। यह ट्रेन 26 अक्टूबर को हावड़ा से शाम 4:50 बजे और 27 अक्टूबर को गोरखपुर से दोपहर 1:00 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन देवरिया और छपरा होकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। रेलवे ने बताया है कि कई पूजा स्पेशल ट्रेनों में अभी भी पर्याप्त बर्थ और सीटें खाली हैं। यात्री कन्फर्म टिकट बुक कर आरामदायक यात्रा कर सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय इन ट्रेनों के समय-सारणी और उपलब्ध बर्थ की जानकारी अवश्य लें ताकि भीड़ से बचा जा सके और यात्रा सुगम रहे। Puja Special Trains