Gorakhpur : नहीं रहे पूर्वांचल के नेता पंडित हरिशंकर तिवारी, मुक्तिधाम पर होगा अंतिम संस्कार
Purvanchal leader Pandit Harishankar Tiwari is no more, funeral will be held at Muktidham
भारत
चेतना मंच
17 May 2023 04:53 PM
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में पांच बार कैबिनेट मंत्री और राजनीति के बाहुबली नेता पंडित हरिशंकर तिवारी का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मंगलवार की शाम अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही धर्मशाला स्थित उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ जुट गई। अपने पीछे वे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। निधन की सूचना मिलते ही उनके घर और गोरखपुर हाता पर समर्थकों की भीड़ जुट गई है।
दो साल से बीमार चल रहे थे तिवारी
करीब दो साल से बीमार चल रहे पंडित हरिशंकर तिवारी का शाम पौने सात बजे उनके धर्मशाला स्थित हाता आवास पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर एक बजे बड़हलगंज स्थित मुक्तिधाम पर किया जाएगा। तिवारी के निधन पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने शोक व्यक्त किया है।
बड़हलगंज में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर
पंडित हरिशंकर तिवारी को मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद उनके पारिवारिक डॉक्टर विजय पांडेय को बुलाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने तिवारी को मृत घोषित कर दिया। पंडित हरिशंकर तिवारी का पार्थिव शरीर बड़हलगंज स्थित गांव टांडा ले जाया जाएगा। वहां पर नेशनल इंटर कॉलेज में लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। वे इस कॉलेज के प्रबंधक रहे हैं। इसके बाद बड़हलगंज स्थित मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शहर के गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के परिवार में दो बेटे, पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल शंकर तिवारी और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के अलावा एक बेटी हैं। उनके निवास पर देर रात तक जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य लोगों का तांता लगा रहा। सांसद रमापति राम त्रिपाठी, सांसद आरएमडी अग्रवाल, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय आदि ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।