व्हाट्सएप ग्रुप पर"डबल मीनिंग" पोस्ट शेयर करने से गई सरकारी नौकरी,प्रोबेशन भी नहीं हुआ था पूरा
व्हाट्सएप पर पोस्ट करने का नतीजा भुगत रहा है अमित कुमार,प्रोबेशन में ही जरा सी चूक से खो बैठा था नौकरी गाजियाबाद जिलाधिकारी से नौकरी बहाली के लिए लगाई गुहार
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:04 AM
Ghaziabad News : गाजियाबाद के श्रम विभाग में मलकपुर शामली मुरादाबाद निवासी अमित कुमार को व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक "डबल मीनिंग "पोस्ट करने का खामियाजा भुगतना पड़ा रहा है। और प्रोबेशन के दौरान ही अपनी नौकरी से हाथ धो बैठा है। अमित कुमार ने इस बारे में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है और न्यायालय के निर्देश पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह से भी नौकरी वापसी की गुहार लगाई है। हाईकोर्ट के आदेश पर अमित ने अब श्रमायुक्त के कार्यालय में भी अपील की है। उपश्रयुक्त रवि श्रीवास्तव के मुताबिक बर्खास्त कर्मचारी ने न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देश पर उच्च अधिकारियों से अपील कर दी है और इस बारे में उप श्रमायुक्त का निर्णय ही महत्वपूर्ण होगा।
आप भी हो जाएं सावधान व्हाट्सएप पर सोच समझकर करें अपनी पोस्ट करें
क्या था मामला...
बता दे मलकपुर सोमाली मुरादाबाद निवासी अमित कुमार ने 5 जनवरी को गत वर्ष श्रम विभाग के क्लर्क पद पर नियुक्ति मिली थी और उन्हें हापुड़ के श्रम विभाग में प्रोबेशन पर कार्य करने का मौका मिला था लेकिन प्रोबेशन पर जॉइनिंग करते ही अमित कुमार को नौकरी से हाथ धोना पड़ा था क्योंकि अमित कुमार ने श्रम विभाग के ग्रुप पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर दी थी जिसका दोहरा अर्थ निकल रहा था। और जांच पाए जाने पर संबंधित विभाग ने उसे बर्खास्त कर दिया था।अमित कुमार ने माफी मांगते हुए विभाग से नौकरी वापसी की मांग की थी और न्यायालय से गुहार लगाई थी। कोर्ट में अमित ने दलील दी थी कि उसके भांजे, छोटे बच्चों से गलती से वह पोस्ट शेयर हो गई थी।
श्रम विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट डालना पड़ा महंगा..
आमतौर पर कुछ बड़े और बच्चे ग्रुप पर बिना सोचे समझे डबल मीनिंग वाले हंसी ठिठोली के लिए पोस्ट शेयर कर देते हैं लेकिन वह उसके नतीजे से वाकिफ नहीं होते। कभी-कभी उनका खामियांजा बुरी तरह भुगतना पड़ता है अमित कुमार की नौकरी के प्रोबेशन पीरियड में ही उसके सर पर भी यह ओले पड़े...जब हंसी थी ठिठौली वाला आपत्तिजनक पोस्ट श्रम विभाग के कर्मचारियों के ग्रुप में पोस्ट हो गया... ग्रुप में महिलाएं भी थी उन्होंने आपत्ति करते हुए अमित कुमार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर दी थी और अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे नौकरी से हटा दिया गया था।
प्रोबेशन में ही जरा सी चूक से खो बैठा नौकरी
अमित कुमार ने इसे अपनी बहन के बच्चे की गलती से व्हाट्सएप पर पोस्ट शेयर होने की बात कह कर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था..नतीजा हाई कोर्ट ने अमित कुमार को उच्च अधिकारियों से अपील करने का निर्देश दिया है। इसके बाद अमित कुमार ने अब गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार और श्रम विभाग के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है और नौकरी बहाली की मांग की है। गौरतलब है कि बीते जून कि उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।
जिलाधिकारी से अमित कुमार से की नौकरी बहाली की मांग
बता दे की अमित कुमार ने न्यायालय के दिए गए निर्देश के अनुसार जिलाधिकारी राकेश कुमार को आवेदन करके कहा है कि उसे बहुत मुश्किलों से यह नौकरी मिली थी और उसकी हापुड़ श्रम विभाग में तैनाती की गई थी लेकिन प्रोबेशन पीरियड के दौरान उसके मोबाइल से उसकी बहन के बच्चे के द्वारा गलती से पोस्ट शेयर हो गई थी। और इसके लिए उसने उच्च अधिकारियों से माफी भी मांग ली थी अमित कुमार ने अपने प्रार्थना पत्र में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह से नौकरी बहाली के लिए गुहार लगाई है। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण में उपश्रम आयुक्त से बात करने का आश्वासन दिया है।
मीना कौशिक