
Operation Sindoor : भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से लगातार मिसाइलें और ड्रोन दागी जा रही है। भारतीय सेना लगातार दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। बुधवार रात से ही पाकिस्तान लगातार ड्रोन हमले कर रहा है। भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में उसके विरुद्ध की गई किसी भी आतंकी घटना को युद्ध की कार्यवाही माना जाएगा, और उसका प्रतिकार भी उसी स्तर पर किया जाएगा।
आज सुबह 10:30 बजे भारत के विदेश और रक्षा मंत्रालयों ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन कर पाकिस्तान के साथ उत्पन्न हालिया तनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस संवाद में शुक्रवार रात हुई घटनाओं का ज़िक्र करते हुए भारत ने सख्त संदेश दिया कि यदि भविष्य में उसके खिलाफ कोई आतंकी हमला होता है, तो उसे सीधे तौर पर 'युद्ध की कार्यवाही' माना जाएगा, और उसी के अनुरूप कड़ा और निर्णायक जवाब दिया जाएगा।