विज्ञापन

Govt Jobs 2022 : दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (DCAC) ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स असिस्टेंट प्रोफेसर की 62 वैकेंसी है। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई है। दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, जर्नलिज्म, हिंदी, इतिहास, गणित, राजनीति विज्ञान और पर्यावण अध्ययन विषयों के लिए निकली है।
भर्ती विवरण
कॉमर्स- 24 पद कंप्यूटर साइंस- 2 पद अर्थशास्त्र- 7 पद अंग्रेजी-5 पद पत्रकारिता-5 पद हिंदी-4 पद इतिहास- 2 पद गणित- 2 पद राजनीति विज्ञान-9 पद पर्यावरण अध्ययन- 2 पद
योग्यता आर्ट्स, कॉमर्स, ह्यूमनिटीज, सोशल साइंस, लैंग्वेज और जर्नलिज्म- संबंधित विषय में कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा यूजीसी नेट परीक्षा पास होना चाहिए।
आवेदन शुल्क- अनारक्षित, ओबीसी, इडब्लूएस- 500 रुपये एससी, एसटी, दिव्यांग और महिलाएं- आवेदन फ्री
DU DCAC Recruitment 2022 Notification
आवेदन कैसे करें इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट dcac.du.ac.in पर जाकर कर सकते हैं।
Bank holidays In July 2022: जुलाई 16 दिन ही खुलेंगे बैंक, जल्द निपटाएं जरुरी काम
विज्ञापन