विज्ञापन

GPSSB Recruitment 2022 सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। गुजरात पब्लिक सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसेमं बोर्ड की ओर से 1866 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदन भरने के इच्छुक उम्मीदवार 16 मई से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एप्लीकेशन भर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़े पूरी डिटेल...
GPSSB की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स की भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर कोर्स या सैनिटरी इंस्पेक्टर कोर्स में डिप्लोमा होना जरूरी है। इसी के साथ गुजराती भाषा की भी जानकारी होनी चाहिए।
भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी
पदों की संख्या : 1866 आवेदन की शुरुआती तिथि : 16 मई 2022 आवेदन की अंतिम तारीख : 31 मई 2022 सैलेरी : 19,950 रुपए से 31,340 तक होगी
आयु सीमा और आवेदन शुल्क इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 34 साल होना जरूरी है। वहीं अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के आवेदनकर्ताओं को गुजरात सरकार के नियमों के तहत राहत मिलेगी। वहीं आवेदन करने का शुल्क 100 रुपए होगा, साथ ही 12 रुपए पोस्टल चार्ज भी देना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है।
आवेदन कैसे करें इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन