Grand Omaxe : ग्रांड ओमैक्स में 200 लोगों ने कर रखा है अतिक्रमण
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:04 AM
Noida : नोएडा। सेक्टर-93बी ग्रांड ओमैक्स सोसाइटी में जब करीब 200 लोगों ने अपने मकानों पर अतिक्रमण कर रखा है तो सिर्फ श्रीकांत त्यागी का अवैध निर्माण ही प्राधिकरण ने क्यों ध्वस्त किया। इस सवाल को लेकर जहां प्राधिकारण पर तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं। वहीं यह मुददा सोसाइटीवासियों के लिए भी अब गले की फांस बनता जा रहा है।
बता दें कि वर्ष-2919 में श्रीकांत त्यागी के अलावा सोसाइटी के 200 लोगों के अवैध निर्माण करने पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोटिस जारी किए गए थे। सोमवार को ग्रांड ओमैक्स सोसाइटी में निरीक्षण के दौरान भूलेख विभाग के अधिकारियों को इस बात का पता चला। लेकिन किसी के भी अतिक्रमण को अभी तक प्राधिकराण ने नहीं ढहाया। लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण सोमवार को डी-003 स्थित सिर्फ श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को ही ध्वस्त किया गया। बाकी अन्य लोगों ने भी ग्राउंड फ्लोर पर आगे बढ़ाकर अवैध निर्माण कर लिया तथा ऊपर बालकनी को भी कवर कर रखा है। वहीं कुछ लोगों ने लोहे की चादर लगाकर कवर कर लिया है।
नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सिंह का कहना है कि नोएडा में यह आम समस्या है। सभी पर निमयों को लागू करना प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। इसको लेकर प्राधिकरण की काफी आलोचना हो रही है। सेक्टर-50 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष संजीव कुमार भी इसे प्राधिकरण की जिम्मेदारी व जवाबदेही बता रहे हैं। अधिकांश लोगों का कहना है कि जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है उनका प्राधिकरण बुल्डोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त करे।