Advertisement
Advertisement
UPI यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब UPI के जरिए न सिर्फ सामान की खरीदारी की जा सकेगी बल्कि बैंक से मिली क्रेडिट लाइन से सीधे पैसे निकालना, किसी को ट्रांसफर करना और छोटे दुकानदारों को भुगतान करना भी संभव होगा। देशभर में UPI के जरिए क्रेडिट लाइन से डायरेक्ट लेनदेन की सुविधा शुरू हो जाएगी।

UPI Users : यूपीआई यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए न सिर्फ सामान की खरीदारी की जा सकेगी, बल्कि बैंक से मिली क्रेडिट लाइन (लोन लिमिट) से सीधे पैसे निकालना, किसी को ट्रांसफर करना और छोटे दुकानदारों को भुगतान करना भी संभव होगा। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने 10 जुलाई को इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत, 1 अगस्त 2025 से देशभर में UPI के जरिए क्रेडिट लाइन से डायरेक्ट लेनदेन की सुविधा शुरू हो जाएगी।
अब तक UPI से क्रेडिट लाइन का उपयोग केवल दुकानों पर भुगतान तक ही सीमित था। लेकिन अब इसे विस्तार देते हुए NPCI ने कई नई सुविधाएं जोड़ी हैं, जिनमें कैश निकालना, किसी व्यक्ति या कारोबारी को ट्रांसफर करना, छोटे दुकानदारों को पेमेंट करना, लोन अकाउंट को UPI से सीधे लिंक करना शामिल है। यानी अब Paytm, PhonePe, Google Pay जैसे थर्ड पार्टी UPI ऐप्स से भी आप अपनी क्रेडिट लिमिट से डेबिट कार्ड की तरह सीधे भुगतान कर सकेंगे।
नए नियमों के तहत अब आप अपने फिक्स्ड डिपॉजिट, गोल्ड लोन, पर्सनल लोन, शेयर-बॉन्ड या बिजनेस ओवरड्राफ्ट अकाउंट्स को भी UPI से लिंक कर सकेंगे। इससे बैंक से मिलने वाली क्रेडिट को इस्तेमाल करना कहीं ज्यादा आसान और सीधा हो जाएगा। NPCI ने देशभर के सभी बैंकों और फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिया है कि वे इस सुविधा को 31 अगस्त 2025 तक हर हाल में लागू करें। इससे देशभर में UPI इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों को फायदा मिलेगा।
क्रेडिट लाइन एक पूर्व-स्वीकृत लोन सुविधा होती है, जिसे बैंक आपकी आय और क्रेडिट स्कोर के आधार पर तय करता है। इसमें आपको एक तय लिमिट दी जाती है, जिसे आप आवश्यकता पड़ने पर इस्तेमाल कर सकते हैं। अब यह राशि सीधे UPI से इस्तेमाल की जा सकेगी यानी आपका लोन अकाउंट अब आपकी जेब में होगा।