Accident: बेकाबू टै्रक्टर चालक ने बाईक सवार को रौंदा
भारत
चेतना मंच
14 Dec 2021 05:34 PM
जेवर । जहांगीरपुर कस्बे में बेकाबू तेजगति से लेकर आ रहे टै्रक्टर चालक ने बीती रात बाईक सवार युवक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लहुलुहान बेहोशी की अवस्था में परिजन उसे जेवर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जेवर कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृृतक के पिता ने अज्ञात टै्रक्टर चालक के खिलाफ जेवर कोतवाली में तहरीर दी है।
मौहल्ला स्वामीपाडा जहांगीरपुर निवासी भोजराज शर्मा का पुत्र केशव शर्मा (27 वर्ष) बीती रात जहांगीरपुर जटटारी मार्ग से बाईक से अपने घर लौट रहा था कि ईट भट्टा के समीप सामने से आ रहे बेकाबू टै्रक्टर के अज्ञात चालक ने बाईक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे केशव शर्मा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। शोर शराबा की आवाज सुनकर टै्रक्टर चालक टै्रक्टर को लेकर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।