Greater Noida:भडाना लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी: भूपेन्द्र चौधरी
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:17 AM
Greater Noida / Dadri : ग्रेटर नोएडा/ ज़ेवर। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी एडवोकेट ने दावा किया है कि ज़ेवर विधानसभा क्षेत्र (Jewar Assembly Constituency) से राष्ट्रीय लोकदल व समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। यहाँ जारी एक लिखित बयान में श्री चौधरी ने यह दावा किया है उन्होंने अपने बयान में कहा है कि जैसा कि कल से जेवर विधानसभा पर राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी गठबंधन के प्रत्याशी अवतार भड़ाना के बारे में चर्चा है कि वह चुनाव छोड़ गए हैं। साथियों ऐसा कुछ नहीं है कल सुबह उनका अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था । डॉक्टरों ने अंदेशा जताया था कि कोरोना पॉजिटिव हो सकते हैं लेकिन दोपहर तक वरिष्ठ डॉक्टरों की सलाह ली गई जिसमें पाया गया कि वह कोरोना पॉजिटिव नहीं है। सर्दी के कारण परेशानी हो रही थी अब अवतार भड़ाना स्वस्थ रुप से जेवर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। कल विरोधियों ने अफवाह चलाई थी कि भड़ाना चुनाव छोड़कर भाग गए हैं। ऐसा कुछ नहीं है क्योंकि विरोधी पूरी तरह से डरे हुए हैं और जानते हैं। अवतार भड़ाना चुनाव जीतेंगे। जेवर विधानसभा पर गठबंधन का मतदाता सत्ता परिवर्तन के लिए पूरी तरह से मन बना चुका है और सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा।