Greater Noida Crime : पेंचकस गैंग के बदमाशों से मुठभेड, एक बदमाश गोली लगने से घायल
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:57 AM
Greater Noida: । थाना बीटा-2 पुलिस और पेंचकस गैंग के बदमाशों के बीच यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने के कारण एक बदमाश घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, खोखा कारतूस एवं चोरी की बाइक बरामद हुई है। जबकि इसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा अमित कुमार ने बताया कि थाना बीटा-2 के थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत और उनकी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान शातिर बदमाश हेमंत शर्मा निवासी जट्टारी, अलीगढ़ तथा उसके साथी को रोकने का प्रयास किया तो दोनों बाइक लेकर भागने लगे पुलिस पार्टी ने जब उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी बचाव में गोली चलाई तो हेमंत शर्मा नामक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बदमाश के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद हुए है। घायल बदमाश पेंचकस गैंग से जुड़ा हुआ है एवं उसके ऊपर आधा दर्जन से अधिक लूट के मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश पर पूर्व से ही 20 हजार रूपये का ईनाम डीसीपी ग्रेटर नोएडा द्वारा घोषित किया गया है। घायल बदमाश का एक साथी टिंकल मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।