Greater Noida Crime : परी चौक से जेडीयू नेता के बेटे का अपहरण
भारत
चेतना मंच
22 Aug 2022 08:19 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के परी चौक (Pari Chauk) से बीती रात कार सवार बदमाशों ने बिहार से जनता दल यूनाइटेड (Janta Dal United) के पूर्व जिलाध्यक्ष (Former District President) के बेटे का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने परिजनों को फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती (Rs 5 lakh ransom) मांगी है। देर रात हुई अपहरण की इस घटना से कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।
बिहार के बांका जिले से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व जिलाध्यक्ष मेहनाज खान का बेटा दिलबर खान अपने दो साथियों के साथ दिल्ली घूमने आया था। बीती शाम उसे किसी परिचित ने ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर मिलने के लिए बुलाया था। परी चौक पर कार सवार बदमाश हथियार के बल पर दिलबर खान को अगवा कर ले गए। देर रात बदमाशों ने दिलबर खान के परिजनों को फोन कर पांच लाख रुपये फिरौती की मांग की है। इसके बाद परिजनों ने कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस से संपर्क साधकर मामले की जानकारी दी।
थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। दिलबर खान का दोस्त परवेज भी बीती शाम से ही लापता है। बदमाशों की गिरफ्तारी व अगवा दिलबर खान की सकुशल बरामदगी के लिए कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही है।