Greater Noida crime News : वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस की गिरफ्त में दो बदमाश
Noida News: Manager behind bars who defrauded Samsung of crores
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:29 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। दादरी थाने की पुलिस ने दो बदमाशों को तमंचे व चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों बदमाश आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान कटहेरा रोड से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम जुबेर खान पुत्र चांद मोहम्मद व हसन पुत्र अली मोहम्मद निवासी कटहेरा रोड बताया। आरोपियों ने कबूल किया कि वह आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे।