
पुलिस ने मौके से गाजियाबाद निवासी पवन को गिरफ्तार किया जबकि कंपनी मालिक चैतन्य शर्मा व उसका साथी अभिषेक फरार हो गए। एसीपी ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में नकली सर्फ, मशीनें व केमिकल बरामद हुआ है। आरोपी नकली सर्फ बनाकर उसे बाजार में खपाते थे। जांच में पता चला है कि चैतन्य शर्मा ने साइट 5 में कंपनी किराए पर लेकर अपना गोरख धंधा शुरू किया था। सर्फ एक्सल कंपनी की लीगल टीम को काफी समय से नकली सर्फ बाजार में बिकने की शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों के बाद लीगल टीम ने जांच पड़ताल कर पुख्ता जानकारी के साथ पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस कंपनी के मालिक की तलाश कर रही है।