Greater Noida Crime News : ओयो होटल में गैंगरेप करने वाले गिरफ्तार
Greater Noida Crime News: Reward crook caught stealing parts of Santro car
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:23 AM
Greater Noida Crime News : थाना कासना पुलिस ने गैंगरेप के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल है। तीनों आरोपियों ने गत दिनों एक किशोरी के साथ ओयो होटल में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था।
Greater Noida Crime News :
थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि एक किशोरी के परिजनों ने शोएब, वसीम सहित चार लोगों के खिलाफ गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी अपने परिचित से मिलने के लिए ओयो होटल गई थी जहां इन लोगों ने उसके साथ गैंग रेप किया था। मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के साइट-5 से शोएब पुत्र मोहम्मद बादशाह निवासी औरंगाबाद बुलंदशहर व वसीम पुत्र सलीम निवासी कासना को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा इस मामले में एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।