Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों व झुग्गियों में गांजा बेचने के लिए दो शातिर बदमाश महिलाओं का भेष रखकर निकले। लेकिन उनकी यह तरकीब पुलिस के सामने फुस्स हो गयी और दोनों जेल पहुंच गए ।
थाना बीटा-2 पुलिस ने इलाके में गांजा बेचने वाले कमल पुत्र वेदप्रकाश निवासी ग्राम साखी पुत्र तथा अतुल पुत्र भीम निवासी ग्राम साखीपुर को पी-3 से पकड़ा इन दोनों के पास से कुल 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा बेचने के लिए दोनों ने महिलाओं के कपड़े पहने हुए थे और पिछले काफी समय से क्षेत्र में गांजा बेच रहे थे।