Greater Noida Crime News : मां-बाप की मौत का बदला लेना है, साथ दोगे तो करूंगी शादी
Greater Noida Crime News: I want to avenge the death of my parents, I will marry if you support me
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 08:02 PM
Greater Noida Crime News : ग्रेटर नोएडा । अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक बेकसूर लड़की की निर्ममता से हत्या करके अपनी मौत की झूठी कहानी रचने वाली आरोपी पायल भाटी अपने प्रेमी अजय के साथ अब सलाखों के पीछे है। लड़की को उसका फुलप्रूफ प्लान भी नहीं बचा पाया और वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाई। लड़की ने अपने प्रेमी के सामने शर्त रखी थी कि वह मां-बाप का बदला लेने के लिए उसका साथ दे तो वह उससे शादी कर लेगी।
Greater Noida Crime News :
मामला 12 नवंबर से शुरू होता है। दादरी पुलिस को 12 नवंबर को सूचना मिली की एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है। लड़की की उम्र 28 साल थी। लड़की का चेहरा जला हुआ था। डेडबॉडी के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिस पर लिखा था, मेरा चेहरा जल गया है, अब मैं इस चेहरे के साथ नहीं जीना चाहती। मृत लड़की का नाम पायल भाटी बताया गया। लड़की के परिवार में दो भाई हैं। माता-पिता की मौत कुछ समय पहले हो चुकी है। लड़की के भाई ने बॉडी को अपनी बहन पायल भाटी समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन बाद में जो खुलासा हुआ, वो चौंकाने वाला था। दरअसल, ये शव पायल का नहीं बल्कि हेमलता चौधरी का था।
एडीसीपी सेंट्रल साद मियां खान ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पायल भाटी ने खुलासा किया है कि दो वर्ष पहले फेसबुक के जरिए उसकी पहचान अजय कुमार पुत्र गुरदेव सिंह निवासी ग्राम महिपा जांगीर थाना सिकन्द्राबाद जिला बुन्दशहर से हुई थी इस दौरान 2022 में उसके माता पिता ने आत्महत्या कर ली थी। पायल ने बताया कि उसके बुआ के लड़के सुनील, भाभी स्वाती व उनके भाई कौशेन्द्र व गोलू ने पैसों के लेनदेन को लेकर पायल के पिता रविन्द्र व माता श्रीमती राकेश को टार्चर किया था जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। वह उन्हें मारना चाहती थी। पायल खुद को मरा हुआ साबित करके उनकी हत्या करना चाहती थी, ताकि उसपर किसी को शक नहीं हो। पायल ने इसके लिए अपने जैसी दिखने वाली हेमलता चौधरी को दादरी थाना क्षेत्र के बढ़पुरा स्थित अपने घर पर बुलाया। फिर उसकी प्रेमी संग मिलकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद दोनों ने बुलन्दशहर के वीसा कॉलोनी में एक कमरा किराये पर लिया और 27-11-2022 को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने तीन बार बुआ के लड़के सुनील की हत्या के लिए उसका पीछा भी किया लेकिन सफल नहीं हो पाये। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इनके पास से आलाकत्ल चाकू, एक तमंचा,मृतका के दो मोबाइल फोन व एक आरोपी अजय का मोबाइल फोन मोटरसाइकिल, सुसाईड नोट के लिए इस्तेमाल किया गया पेन व रजिस्टर, मृतका की घड़ी, बैग, कपड़े, एक हेयर क्लिप और पायल भाटी का मैरिज सर्टिफिकेट बरामद किया है।