Greater Noida Crime News : पड़ोसी ने ही नोंच डाला मासूम बच्ची के जीवन को
rape
भारत
RP Raghuvanshi
22 Jun 2022 11:10 PM
Greater Noida ग्रेटर नोएडा :। महज 7 वर्ष की अबोध कामनी (काल्पनिक नाम) को कतई अंदेशा नहीं था कि जिसे वह भैया कहकर बुलाती थी वही उसकी पूरी जिंदगी उजाड़ कर रख देगा। मुंहबोले कलयुगी भाई ने हवस में अंधे होकर कामिनी के मासूम बचपन को बुरी तरह नोच डाला। इस हैवान ने कामनी व उसके परिजनों को ऐसा जख्म दिया है जिसे वह जीवन पर्यंत नहीं भुला सकेंगे। वही समाज के लोग युवक के इस कृत्य की कड़ी निंदा करने के साथ उसे फांसी देने की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का यह मामला जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना रबूपुरा क्षेत्र के ग्राम मुरादगढ़ी का है। मुरादगढ़ी का रहने वाला महीश पुत्र राजपाल मंगलवार को पड़ोस में रहने वाली 7 वर्षीय कामिनी को बहला-फुसलाकर छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां छत पर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्चे की बच्ची की स्थिति देखकर परिजनों की आंखें भर आई और उन्होंने तुरंत थाना रबूपुरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी बिना देरी किए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं मैं मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
महीश द्वारा की गई इस घिनौनी हरकत की गांव वाले कड़ी निंदा कर रहे हैं। पूरे समाज का कहना है कि उसने मानवता को शर्मसार कर यह जघन्य कृत्य किया है। महेश को कारावास के बजाय फांसी की सजा मिलनी चाहिए जिससे अन्य लोगों को भी सबक मिल सके। लोगों का कहना है कि मासूम अबोध बच्ची जिसे अपना भाई कहती थी उसने ही उसे जिंदगी भर का दुख दे दिया है।