Greater Noida Crime News: हत्या कर युवक का शव झाडिय़ों में फेंका
Greater Noida News : Woman and youth died after consuming poison
भारत
RP Raghuvanshi
22 Jul 2022 05:06 PM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा । थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के पुवारी गांव के पास बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर शव झाडिय़ों में फेंक दिया। युवक के सर और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोट के निशान होने के कारण उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
थाना प्रभारी श्रीमती सरिता मलिक ने बताया कि किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि पुवारी गांव के पास झाडिय़ों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के हाथ पर ममता शर्मा लिखा हुआ था। मृतक की शिनाख्त सचिन शर्मा पुत्र टेकचंद शर्मा निवासी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी बुरारी दिल्ली के रूप में हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि शव 2 दिन पुराना होने के कारण फूल गया था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सचिन के हाथ पर ममता शर्मा लिखा देख कर उसकी पहचान की। सचिन ने अपनी मां का नाम अपने हाथ पर गुदवाया हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि सचिन शर्मा पिछले करीब 8 दिनों से लुक्सर गांव में किराए पर रह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ है कि सचिन के सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मृत्यु हुई है। सर के अलावा शरीर के अन्य स्थानों पर भी चोट के निशान हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।