Greater Noida Crime News: गाड़ी में लिफ्ट देकर लूटने वाले बदमाश को लगी गोली
भारत
चेतना मंच
30 Apr 2022 07:21 PM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा। थाना रबुपुरा पुलिस ने लिफ्ट देने के बहाने यात्रियों से लूटपाट करने वाले गैंग के एक सदस्य को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसके पास से एक स्कूटी तथा एक तमंचा, कारतूस, खोखा कारतूस, बरामद हुआ हैं। पकड़े गए अभियुक्त पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए अभियुक्त ने कई घटनाएं करना स्वीकार किया है।
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि थाना रबुपुरा पुलिस ने मिर्जापुर कट के पास ग्रे कलर की स्कूटी सवार युवक को चैकिग के लिए लगाए गए बेरिया पर रोका तो वह बैरियर को धक्का देकर आगे निकल गया और पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया।
एडिशनल डीसीपी ने पकड़े गए शातिर बदमाश की पहचान राहुल निवासी मछली शहर जौनपुर के रूप में की है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि राहुल अपने साथियों के साथ मिलकर गाड़ी में लिफ्ट देकर सवारी को चैकिंग का बहाना दिखाकर उनके पैसे और सामान लिफाफे में रख लेता था तथा सवारी को गाड़ी से धक्का देकर गिरा देता था और सामान लेकर फरार हो जाते थे पुलिस इनके तीन अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है। पकड़े गए अभियुक्त ने रबुपुरा क्षेत्र में एक फौजी के साथ घटना करना स्वीकार किया।