Greater Noida Crime News: प्राधिकरण के सुपरवाइजर को गोली मारने वाले दो दबोचे
UP Crime News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:02 AM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा । गत दिनों ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सुपरवाइजर के साथ मारपीट कर गोली मारने के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियों को थाना सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त अवैध पिस्टल व गाड़ी बरामद की है।
थाना प्रभारी अवधेश प्रताप ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जैतपुर गोल चक्कर से मोहित भाटी और सुमित को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 32 बोर की पिस्टल व वेन्यू कार बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने 19 जून को दिनदहाड़े लोकेश भाटी के साथ मारपीट की थी। मारपीट के पश्चात मोहित भाटी ने लोकेश के पैर में गोली मार दी थी। इसके पश्चात आरोपी हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे। इस संबंध में लोकेश भाटी ने मोहित सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में नामजद अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि लोकेश भाटी व मोहित भाटी के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है।दोनों के बीच पूर्व में भी मारपीट हुई थी जिसका मुकदमा लिखा गया था।