Greater Noida Crime: सातवीं मंजिल से गिरकर किशोर की मौत
Falling from Building caricature
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:20 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत पाराशर कुंज पाई वन ग्रेटर नोएडा रहने वाले एक 17 वर्षीय किशोर की सातवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का पता चल पाएगा कि उसने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है।
थाना बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पाराशर कुंज पाई वन ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक( 17 वर्षीय) किशोर की सातवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने उसकी पहचान दानिश (17 वर्ष) पुत्र इकबाल के रूप में की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।