Greater Noida Crime : तीन राज्यों से वांछित बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली
भारत
चेतना मंच
28 Mar 2022 07:45 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । थाना बीटा-2 पुलिस ने तीन राज्यों में वांछित चल रहे शातिर बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पकड़ा गया बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश पर उत्तराखंड से 15 हजार, राजस्थान से 5 हजार और उत्तर प्रदेश से 25 हजार का ईनाम घोषित था। उसके पास से एक मोटरसाइकल, लुटे हुए 20 हजार रुपए नगद, मोबाइल, तमंचा कारतुस एवं खोखा कारतूस बरामद किया।
पकड़े गए बदमाश पर दो दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। तीनों राज्यों की पुलिस बदमाश की तलाश में थी। डीसीपी ग्रेटर नोएडा अमित कुमार ने बताया कि थाना बीटा 2 के थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बाइक पर सवार होकर अलग-अलग जगह चिन्हित कर घूम फिर कर गलियों में घरों के सामने मॉर्निंग वॉक पर निकलने एवं स्कूल से बच्चे लेकर आने वाली महिला से चेन लूटने की घटना करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने उसकी बाइक रोकने का प्रयास किया तो, बाइक सवार बदमाश में पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव में गोली चलाई तो बदमाश गोली लगने से घायल हो गया तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा । उसकी पहचान तुलसी पुत्र धन सिंह निवासी बावरिया खोकस, जनपद शामली के रूप में की गई है।
पुलिस ने उसके पास से 20 हजार रुपए लूट के लूट में प्रयोग की जा रही बाइक, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किए हैं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की तलाश में उत्तराखंड, राजस्थान पुलिस में लगी हुई थी, लेकिन नोएडा पुलिस ने उसे धर दबोचा।