ग्रेटर नोएडा । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अजय निगम ने कहा है कि दादरी विधानसभा में साढे 4 साल के कार्यकाल में विधायक तेजपाल नागर ने जो विकास कराया है उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि इस बार भी तेजपाल नागर दोबारा से प्रचंड बहुमत के साथ विजय श्री लेकर विधानसभा पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास का जो बीड़ा उठाया था वह धीरे-धीरे पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जहां लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं लोगों को आवाजाही में भी काफी सुविधा प्रदान होगी उन्होंने क्षेत्र सांसदों पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉ महेश शर्मा के ही प्रयास से जेवर में एयरपोर्ट बनने का सपना साकार हुआ है उन्होंने कहा कि डॉ महेश शर्मा ने ही जेवर में एयरपोर्ट लाने का काम किया था। आज उन्होंने लाखों लोगों को रोजगार देने का जो श्रेय लिया है वह स्वागत एवं धन्यवाद के योग्य है उन्होंने कहा कि दादरी विधानसभा में जितना विकास साढ़े 4 साल हुआ है उतना कभी नहीं हुआ था।
उन्होंने तेजपाल नागर की सराहना करते हुए कहा कि विधायक ने अपने अथक प्रयासों से दादरी की तस्वीर बदलने का जो काम किया है उसके लिए उनका जनता धन्यवाद करती है और आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में तेजपाल नागर एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ विधानसभा पहुंचेंगे भाजपा के विकास को नहीं पा रहे हैं जिसके कारण व जनता में अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं लेकिन जनता काफी समझदार हो गई है।