Greater Noida : सूरजपुर में ठेके के बाहर मिला व्यक्ति का शव
Dead body of a person found outside the contract in Surajpur
भारत
चेतना मंच
22 Mar 2023 08:00 PM
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में स्थित शराब के ठेके के बाहर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस आशंका जता रही है कि अत्यधिक शराब के सेवन के कारण उस व्यक्ति की मौत हुई है।
पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे में स्थित शराब के ठेके के बाहर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान अलीगढ़ निवासी राजेंद्र पुत्र निर्मल सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई। राजेंद्र हाल में देवला गांव में किराये के मकान में रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक राजेंद्र शराब का आदी था। अत्यधिक शराब का सेवन करता था। पुलिस आशंका जता रही है कि संभवत: शराब के अधिक सेवन के कारण उसकी मौत हुई है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। राजेंद्र की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।