Greater Noida:फ्लैट की रजिस्ट्री व एओए हैंडओवर के मुद्दे पर चर्चा
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 07:58 PM
ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West ) की गेलेक्सी वेगा सोसाइटी में फ्लैट बायर्स एसोसिएशन (Flat Buyers Association )नेफोमा कोर ग्रुप सदस्यों की मीटिंग हुई, जिसमे नेफोमा कोर टीम के अलावा क्षेत्र की विभिन्न सोसाइटी में से आए पदाधिकारियों ने अपनी अपनी सोसाइटियों की समस्याओं पर गहन चर्चा करते हुए अपने अपने सुझाव सबके सामने रखे जिसमे सबसे प्रमुख अलग अलग सोसायटी में बिल्डरों द्वारा पजेशन देने के बाद फ्लैट बायर्स की रजिस्ट्री नही कराई गई व कई सोसायटी में एओए बनने के बाद बिल्डर सोसाइटी को हैंडओवर नहीं कर रहा है ।
नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रजिस्ट्री का मुद्दा अहम है पिछले कई वर्षों से हम जनपद के सभी आला अधिकारी, विधायक और सांसद से दरखास्त लगा चुके हैं व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी बात पहुंचाई है फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने के लिए यथा संभव जो प्रयास होगा वह किया जाएगा।
गैलेक्सी फेरा सोसाइटी के एओए अध्यक्ष हेमचंद्र तिवारी ने बताया कि हमारी सोसाइटी की एओए बनी हुई है लेकिन बिल्डर उसको हैंड ओवर नहीं कर रहा है।
सेक्टर-10 से आए सदस्य अनूप कुमार ने बताया कि हमारी सोसाइटी आमात्रा होम्स (Amatra Homes)के आसपास लगभग चार पांच बड़ी-बड़ी सोसाइटियां हैं लेकिन प्राधिकरण द्वारा हमारी सोसाइटियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए अनदेखा किया जाता है।
बैठक में रश्मि पाण्डेय, हेमचन्द्र तिवारी, रसिक चाहर, डीएस बिष्ट, हरदम सिंह, रवि शंकर त्रिवेदी, मुकेश माथुर, उमेश सिंह, अनूप कुमार, अविनाश सिंह देवेंद्र चौधरी, हर्षित कोया, अमित झा, आदि सदस्यों ने हिस्सा लिया ।