Greater Noida : डीएम का बड़ा एक्शन, 90 स्कूलों पर मोटा जुर्माना
DM's big action, heavy fine on 90 schools
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:25 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:25 PM
ग्रेटर नोएडा। कोरोना काल में अभिभावकों से अतिरिक्त फीस लेने वाले गौतमबुद्ध नगर के 90 स्कूलों के खिलाफ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बड़ा एक्शन लिया है। हाईकोर्ट के आदेश का पालन न करने पर इन स्कूलों पर एक—एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि सभी स्कूल कोरोना काल सत्र 2021-22 में ली गई फीस का 15 प्रतिशत अभिभावकों को वापस करेंगे। निर्देश के बाद भी स्कूल प्रबंधन द्वारा न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा था। कुछ स्कूलों ने जवाब में कहा कि कोरोना काल में उन्होंने अभिभावकों को स्वयं अपनी तरफ से 20 से 30 प्रतिशत की छूट दी थी, ऐसे में उस छूट को न्यायालय के आदेश में शामिल किया जाए। इस संबंध में जिलाधिकारी ने शासन को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है।
आदेश के बाद भी जिन स्कूलों ने अभिभावकों को 15 प्रतिशत पैसा वापस नहीं किया था, उसमें से लगभग 90 स्कूलों पर एक-एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि एक माह के अंदर यदि स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को 15 प्रतिशत फीस वापस नहीं की तो दोबारा स्कूलों पर पांच लाख का जुर्माना लगाया जाएगा।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा की गई सख्त कार्रवाई से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को 15 प्रतिशत फीस वापस कर देंगे।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।