Greater Noida : 200 करोड़ की ड्रग्स बरामद, नौ विदेशी गिरफ्तार
Drug Racket Busts In Noida
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:25 AM
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी मूल के नागरिकों से बड़े पैमाने पर नशे की खेप बरामद की गई है। एमडीएमए और मेथा नामक ड्रग्स कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की स्वाट टीम, एसओजी टीम और ग्रेटर नोएडा बीटा-दो पुलिस की ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान बरामद की गई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
नशे का बड़ा सिंडीकेट चला रहे विदेशी नागरिक
बीटा-दो थाना क्षेत्र में ज्वाइंट आपरेशन के दौरान पुलिस ने नौ अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लगभग 48 किलो की ड्रग्स एमडीएमए और मेथा व भारी मात्रा में केमिकल रॉ मैटीरियल बरामद हुआ है। इससे लगभग 100 करोड़ रुपये की ड्रग्स बनाई जा सकती है। ग्रेटर नोएडा में नशे की इस बड़ी खेप के पकड़े जाने के बाद चर्चा है कि एजुकेशन और जॉब वीजा पर भारत आने वाले अफ्रीकी नागरिक बड़े पैमाने पर ड्रग्स का बड़ा सिंडीकेट चला रहे हैं। पुलिस ने नारकोटिक्स प्रयोगशाला का भी भंडाफोड़ किया है।
सिंडीकेट के निशाने पर शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी
पुलिस अफसरों को इस बात का एहसास है कि अफ्रीकी मूल के नागरिक यहां नशे का बड़ा कारोबार कर रहे हैं। इनका निशाना शहर में स्थित तमाम स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिर्टी और दूसरे शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी बन रहे हैं। बताया जाता है कि पुलिस अब इस सिंडीकेट को तोड़ने के लिए बड़ा आपरेशन चलाने की योजना बना रही है। इसके लिए विशेष टीम के गठन की सुगबुगाहट है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।