Greater Noida : फर्जी एफसीआई के अधिकारी ने बनाया जालसाजी का शिकार
Greater Noida
भारत
चेतना मंच
12 Jun 2023 06:46 PM
Greater Noida ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) के फर्जी अधिकारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को अपनी जालसाजी का शिकार बना डाला। एफसीआई (FCI) में नौकरी लगवाने वह जमीन खरीदने में प्रॉफिट देने के नाम पर जालसालों ने उक्त व्यक्ति से 46 लाख रुपए रुपए ठग लिए। पीडि़त ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की गुहार पुलिस से लगाई लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। थक हार कर पीडि़त ने न्यायालय में वाद दायर किया जिसके बाद न्यायालय के निर्देश पर थाना सेक्टर-39 में 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
Greater Noida
मुकेश कुमार पुत्र कालीकांत झा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2019 में परिचित के दिल्ली Delhi स्थित घर पर उसकी मुलाकात मनदीप के साथ हुई थी। 2 वर्ष पहले मनदीप नोएडा के सेक्टर 105 में रहने लगा था। इस दौरान मनदीप ने खुद को फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया एफसीआई में बड़ा अधिकारी बताकर उससे बेहतर संबंध बना लिए। इस दौरान मनदीप ने उसकी एफसीआई में नौकरी लगवाने का ऑफर दिया इसकी एवज में उसने 5 लाख रुपए की मांग की। मुकेश कुमार ने बताया कि उसने नौकरी लगवाने के लिए 5लाख रुपए दे दिए। कुछ समय बाद मनदीप ने उसे बताया कि उसका एक रिश्तेदार अपनी जमीन बेच रहा है। जमीन की पूरी राशि एकमुश्त नहीं देनी होगी जबकि बैनामा शुरू में ही हो जाएगा। उस जमीन को बेचने पर उन्हें अच्छा प्रॉफिट होगा। मनदीप की बातों में आकर उसने अलग-अलग तिथियों में उसे करीब 41 लाख रुपए दे दि कुछ समय बाद मनदीप उसके साथी अवतार सिंह तथा महावीर ने उसे एफसीआई मे उसकी जॉइनिंग होने की बात कहकर आई कार्ड भेज दिया।
आरोपियो ने बताया कि उसे ड्यूटी कुछ समय बाद ज्वाइन करनी होगी। काफी समय बीतने के बाद जब उसने अपनी जॉइनिंग के बारे में पूछा तो आरोपी गोलमोल जवाब देने लगे। संदेह होने पर उसने एफसीआई जाकर आरोपी द्वारा भेजे गए आई कार्ड के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वह फर्जी हैं। इस पर जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर रिवाल्वर दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने बताया कि उसने 26 अगस्त 2022 को इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक हार कर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटा कर इंसाफ की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पीडि़त द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।