Greater Noida Farmers News : भाकियू के धरने पर आज अचानक पहुंचे किसान नेता
Farmer leaders suddenly arrived on the dharna of Bhakiyu today
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:09 AM
Greater Noida Farmers News : ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन के तीनों प्राधिकरण के खिलाफ यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट पर चल रहे धरने में आज सुबह भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे और उन्होंने किसानों का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने इस दौरान कहा कि किसानों की जमीन के दाम बढ़ाए जाएं। किसान परिवार के युवाओं को रोजगार मिले और तीनों प्राधिकरण में फैले भ्रष्टाचार को खत्म किया जाए। राकेश टिकैत के किसानों के धरने पर पहुंचने की खबर मिलते ही डीसीपी, एडीसीपी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
[video width="640" height="352" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/10/VID-20221015-WA0007.mp4"][/video]
Greater Noida Farmers News :
यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट के पुल के नीचे भाकियू के नेतृत्व में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। किसानों के इस धरने पर आज भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे तथा उन्होंने किसानों से आंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान जमीन का सीना चीरकर अन्न उगाता है जिससे देश के करोड़ों लोगों की भूख मिटती है। लेकिन किसानों को उसकी लागत तक नहीं मिल पा रही। टिकैत ने कहा कि ग्रेटर नोएडा और नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेसवे में जिन किसानों की जमीन ली जा रही है। उनकी कीमतें बढ़ाई जानी चाहिए। किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारियों को चाहिए कि वह किसानों के बीच बैठें और उनकी समस्याओं को सुनें तथा उनका जल्द से जल्द समाधान करें। राकेश टिकैत ने कहा कि जिस तरह महंगाई बढ़ रही है उसे देखते हुए किसानों के जमीनों के दाम भी बढ़ाए जाने चाहिए। जब किसानों के पास से जमीन चली जाती है तो न उनके पास रोजगार होता है और न ही सरकार उन्हें कोई सुविधा देती है। टिकैत ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के पास आने वाले चार गांवों के किसानों को जो बढ़ा हुआ मुआवजा दिया जा रहा है उतना मुआवजा बाकी किसानों को भी दिया जाना चाहिए। श्री टिकैत ने कहा कि जहां-जहां किसानों का आंदोलन हो रहा है। हम वहां जाकर किसानों का मनोबल बढ़ाते हैं।
धरने में भाकियू पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष पवन खटाना, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।