Greater Noida : बाइक फिसलने से पिता की मौत, बेटा घायल
Three killed, two seriously injured in collision between tanker and car
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:22 AM
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपता गांव के पास कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठा हुआ युवक भी घायल हो गया। वहीं, थाना रबूपुरा क्षेत्र में भी सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
सलारपुर गांव में रहने वाले (45 वर्षीय) टीटू पुत्र किशन पाल सिंह अपने बेटे आशीष के साथ बाइक से जा रहे थे। तिलपता गांव के पास उनकी बाइक स्लिप होकर गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रहे आयशर कैंटर का पहिया उनके सिर के ऊपर से उतर गया। टीटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया।
मौके पर पहुंची थाना सूरजपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल आशीष को प्रारंभिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दूसरी ओर, थाना रबूपुरा क्षेत्र में हुए सडक़ हादसे में 28 वर्षीय रोहित पुत्र विक्रम सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।