Greater Noida : सूरजपुर और कासना में दबोचे गए गांजा तस्कर
Ganja smugglers caught in Surajpur and Kasna
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:48 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने दो स्थानों पर छापा मारकर गांजा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से गांजा और चाकू बरामद किए गए हैं।
Greater Noida
मजदूरों को बेचता है गांजे की पुड़िया
थाना सूरजपुर पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर यूपीएसआईडीसी के पास से अंकित को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान इसके पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह झोपड़ी में रहने वाले मजदूरों को गांजे की पुड़िया की बिक्री करता है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Greater Noida
गांजा और चाकू के साथ एक गिरफ्तार
दूसरी ओर, थाना कासना पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गांजा व चाकू बरामद हुआ है। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि बीती रात्रि पुलिस ने गश्त के दौरान निहालदेव पार्क के पास से आकाश पुत्र कुलदीप निवासी मुराद गढ़ी थाना रबूपुरा को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से एक चाकू और 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर बदमाश है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।