Greater Noida : गांजा तस्करी के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार
Greater Noida News: Caught stealing aluminum railing on the side of the expressway
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:35 PM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा । थाना बादलपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने ढाई किलो गांजा, तमंचा कारतूस व 8 लाख 99 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छपरौला गांव के पास से धर्मेंद्र पुत्र शिवराज व उसकी पत्नी रागनी निवासी कविनगर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में इनके पास से ढाई किलो गांजा, तमंचा कारतूस व 899000 रुपए की नकदी बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया धर्मेंद्र गांजा तस्कर है और इस कार्य में उसकी पत्नी भी इसका साथ देती है। इनके पास से बरामद बरामद 899000 रुपए की रकम भी गांजा बेचकर अर्जित की गई थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए धर्मेंद्र पर गाजियाबाद के कविनगर थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं।