Greater Noida : शराबी को टोकना पति-पत्नी को पड़ गया भारी, जमकर पीटा
भारत
RP Raghuvanshi
16 Sep 2022 05:45 PM
Dankaur : दनकौर । मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में बीती रात शराब के नशे में गाली दे रहे पड़ोसी को टोकना एक व्यक्ति को खासा भारी पड़ा। आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर पड़ोसी व उसकी पत्नी को लाठी-डंडों से जमकर पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के पश्चात आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
थाना दनकौर प्रभारी राधा रमण ने बताया कि मोहम्मदपुर गुर्जर गांव निवासी रामवीर कपड़ों से प्रमोद उर्फ ओमी बीती रात शराब के नशे में गंदी गंदी गालियां दे रहा था। रामवीर ने जब उसे गाली देने से मना किया तो प्रमोद ने उनके साथ भी गाली गलौज शुरू कर दी। इस बात का विरोध करने पर प्रमोद ने अपने भाई के साथ लाठी-डंडों से रामवीर के साथ मारपीट शुरू कर दी। रामवीर को बचाने आई उसकी पत्नी के साथ भी दोनों आरोपियों ने मारपीट की। मारपीट में रामवीर के सर में गहरी चोटें आई और वह बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद प्रमोद व उसका भाई जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने रामवीर व उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।