Greater Noida : अपहरण कर युवक के साथ तीन घंटे तक मारपीट, पुलिस की सक्रियता से बची जान
Kidnapping Carricature
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:28 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । थाना बीटा 2 पुलिस की सक्रियता से अपहृत हुए एक युवक को अपहरणकर्ता से छुड़ाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त की गई ब्रेजा कार भी बरामद हुई है। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि थाना बीटा-2 के थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत को सूचना मिली थी ब्रेजा कार सवार दो लोगों ने एक युवक का अपहरण कर लिया है। इस सूचना पर थाना प्रभारी और पुलिस की टीम ऩे त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहरणकर्ताओं का पीछा किया। पुलिस को देख आरोपी अपहृत युवक को पी-3 गोल चक्कर के पास रात्रि में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने पीछा कर दोनों बदमाशों को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि अपहरण किए गए मोहम्मद कलीम पुत्र अजीम निवासी भवानीपुर थाना पिपरा जिला सुपौल बिहार हाल पता आटा चक्की ऐच्छर के पास पानी का प्लांट चलाते हैं।
उन्हीं के पड़ोस में पानी का प्लांट चलाने वाले अनुज बैंसला पुत्र जय सिंह ग्राम खेड़ा रघुनाथपुर जिला गाजियाबाद तथा देवेंद्र पुत्र मांगेराम निवासी मढैया भी पानी का प्लांट चलाते हैं। पानी के प्लांट को नष्ट करने के लिए उन्होंने कलीम का अपहरण किया और उसे मौत के घाट उतारने के चक्कर में थे। लेकिन पुलिस की कार्रवाई से दोनों घटना को अंजाम नहीं दे सके।