
Greater Noida News : किसान एकता संघ के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन सिंह प्रधान के नेतृत्व में किसान अधिकार पदयात्रा जिला मुख्यालय सूरजपुर पहुंची। संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया कि यह पदयात्रा चार दिवसीय है, जो जेवर से चलकर पहले दिन पचौकरा व दूसरे दिन बिलासपुर, तीसरे दिन परी चौक पहुंची।
परी चौक पर पर सुबह 8 बजे से क्षेत्रीय किसानों व संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होना शुरू हुआ। 10 बजे किसान अधिकार यात्रा ने जिला मुख्यालय के लिए कूच किया। आज चौथे दिन दोपहर 12 बजे किसान अधिकार यात्रा जिला मुख्यालय पहुंची।
[caption id="attachment_92789" align="alignnone" width="700"]
Greater Noida News[/caption]
इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रवि नागर बताया कि क्षेत्र का किसान काफी लम्बे समय से 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे तथा स्थानीय कंम्पनियों में युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा आदि मांगों को लेकर जिला प्रशासन से मांग करता आ रहा है, लेकिन जिला प्रशासन जिले के किसानों, मजदूरों की समस्याओं की तरफ गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन को जगाने के लिए किसानों को उनका हक दिलाने के किसान एकता संघ द्वारा किसान अधिकार पदयात्रा निकालकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन एडीएम वंदिता श्रीवास्तव को प्रदेश को सौंपा। एडीएम ने दो महीने में सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।
इस मौके पर मुख्य रूप से चौधरी बाली सिंह, देशराज नागर, गीता भाटी, बबली कसाना, रमेश कसाना,पंडित प्रमोद शर्मा, वंदना चौधरी, अवनीश प्रधान, पंडित राजेश शर्मा, जगपाल यादव, बिक्रम नागर, श्रीकृष्ण बैसला, अरविंद सैक्रेटरी, ओमबीर प्रधान, सतीश कनारसी, जगदीश शर्मा, पप्पू प्रधान, आजाद प्रधान सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।