
मारुति सुजुकी की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 के दूसरे दिन दो नई एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश किया गया। कंपनी ने सबसे पहले अपनी FRONX और JIMNY को एक्सपो में पेश किया।
मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी ताकेची (Hisashi Takeuchi)ने कहा कि कंपनी भारत में पहली बार JIMNY को पेश कर रही है। इसे भारतीय यूजर्स के लिए पांच डोर में पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि JIMNYको दुनियाभर में काफी प्यार मिला है। दुनियाभर के 199 देशों में 3.2 मिलियन यानी 32 लाख लोगों ने इस एसयूवी को खरीदा है।