Greater Noida News : अदालत के आदेश पर 24,652 लीटर शराब की नष्ट
24,652 liters of liquor destroyed
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:42 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । न्यायालय के आदेश पर थाना कासना पुलिस ने पिछले कई वर्षों से माल खाने में जमा आबकारी अधिनियम से संबंधित शराब को नष्ट कराया है। पुलिस ने विभिन्न मामलों से संबंधित करीब 24,652 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया है। इस शराब की कीमत 70 लाख 95 हजार रूपये है।
न्यायालय सिविल जज जू0डि0/एफटीसी-02 गौतमबुद्धनगर के आदेश पर एसीपी के निर्देशन में आबकारी अधिनियम से संबंधित 24,652 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया है। यह शराब पिछले कई वर्षों से थाने के मालखाने में रखी हुई थी। इस शराब की कीमत करीब 70 लाख 95 हजार रूपये है। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि शराब को मालखाने से निकलवाकर शराब की बोतलों को रोड रोलर से नष्ट किया गया। इसके पश्चात नियमानुसार जेसीबी से गढ्ढा खुदवाकर शराब को उसमे दबवाकर पूर्णतया नष्ट कराया गया।
[video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221101-WA0001-1.mp4"][/video]