Greater Noida News : लुक्सर जेल में 31 महिला बंदियों ने मनाया करवाचौथ
31 women prisoners celebrated Karva Chauth in Luxor Jail
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:25 AM
ये चांद ! सलामत रखना मेरा सुहाग
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । हर किसी महिला की पहली ख्वाहिश उसका सुहाग होता है। महिला का सुहाग सलामत रहे तो वह पति के साथ हर दु:ख-दर्द सहने को तैयार रहती है। कल करवाचौथ के दिन लुक्सर स्थित जिला कारागार में 31 महिलाओं ने अपने पतियों के साथ करवा चौथ का व्रत रखा तथा चांद के दीदार कर सुहाग सलामती की दुआ मांगी।
Greater Noida News :
जेलर जे.पी. तिवारी ने बताया कि जिला कारागार गौतमबुद्घनगर में बंद 80 महिलाओं में से ऐसी 31 महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा जिनके पति भी जिला कारागार में बंद हैं। उन पत्नियों को उनके पति से मिलाकर उनको श्रंगार का सामान व विधिवत पूजा पाठ कराकर करवाचौथ का त्योहार मनवाया गया। इस मौके पर जेल अधीक्षक अरुणप्रताप सिंह, एके सिंह (जेलर), जे.पी. तिवारी (जेलर), मनोरमा सिंह (डिप्टी जेलर) व अन्य स्टाफ़ मौजूद रहा।