Greater Noida News : 82 वर्षीय वृद्धा ने लगाई मौत की छलांग, 12वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
Greater Noida News: 82-year-old woman jumps to death, commits suicide by jumping from 12th floor
भारत
चेतना मंच
23 Dec 2022 09:14 PM
Greater Noida News : मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान (82 वर्षीय) वृद्ध महिला ने आज सुबह सोसाइटी की 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थी और उनका इलाज चल रहा था। थाना सूरजपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
Greater Noida News :
थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आज सुबह स्टेलर एमवाई अपार्टमेंट मे एक वृद्ध महिला द्वारा 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला की पहचान अपार्टमेंट में रहने वाली (82 वर्षीय) प्रेमावती अय्यर पत्नी स्वर्गीय बी.आर. अय्यर के रूप में हुई। प्रेमावती अय्यर के पति की करीब चार दशक पूर्व मौत हो चुकी है। वह अपनी बेटी पदमा अय्यर और दामाद अनुराग कौल के साथ स्टेलर एमआई अपार्टमेंट में रह रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि प्रेमावती अय्यर पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थी और उनका इलाज चल रहा था। कुछ समय पूर्व उनके घुटने का भी ऑपरेशन हुआ था जिससे वह शारीरिक रूप से भी परेशान थी। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान होने के कारण ही प्रेमावती अय्यर ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बता दें कि नोएडा ग्रेटर नोएडा में हाई राइज बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या किए जाने के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं। शहर में हाईराइज बिल्डिंग सुसाइड प्वाइंट बन रही हैं।