Greater Noida News : ज्वेलरी से भरा बैग कैब में छूटा, पुलिस ने बरामद कर वापस लौटाया
A bag full of jewelry was left in the cab, the police recovered it and returned it
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:40 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । बेटी की शादी के लिए लंदन से ग्रेटर नोएडा आये आईएनआरआई का ज्वेलरी से भरा बैग उबर कैब में छूट गया। बैग में करीब एक करोड़ रुपए की ज्वेलरी रखी हुई थी। सूचना पर थाना बिसरख पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में बैग को बरामद कर एनआरआई को सौंप दिया।
Greater Noida News :
मिथिलेश कुमार सिन्हा पुत्र कृष्ण चंद्र सिंहा अपने परिवार सहित लंदन में रह रहे हैं। वह अपनी बेटी की शादी के लिए समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू अम्रपाली ग्रीन वैली टेक जोन 4 ग्रेटर नोएडा वेस्ट आए थे। बुधवार को वह शादी में सम्मिलित होने के अपने सामान सहित गौर सरोवर पोर्टिको होटल गौर सिटी वन पहुंचे। होटल पहुंचने के कुछ समय बाद उन्हें याद आया कि ज्वेलरी से भरा बैग वह उबर कैब में ही भूल आये हैं। बैग में शादी से संबंधित सभी गहने रखे हुए थे। उन्होंने इसकी सूचना थाना बिसरख पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उबर टैक्सी के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच कर उबर ऐप के गुरुग्राम कार्यालय से कैब की लाइव लोकेशन ली। इसके बाद लाल कुआं जनपद गाजियाबाद से वाहन व चालक को पकड़ लिया गया। चालक ने बताया कि बैग पीछे डिग्गी में रखा हुआ था और उसे उसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस वाहन चालक व कैब को लेकर थाना बिसरख आ गई। थाना प्रभारी ने निखिलेश कुमार सिन्हा को थाने बुलवाकर बैग उनके समक्ष खोला जिसमें सभी गहने सुरक्षित मिले। कागजी कार्रवाई पूरी करने के पश्चात बैग एनआरआई के सुपुर्द कर दिया गया। एनआरआई निखिलेश ने ज्वेलरी वापस मिलने पर कमिश्नरेट पुलिस का आभार व्यक्त किया है।