Greater Noida News :ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया तो आन्दोलन करेगी आप : भूपेन्द्र जादौन
Greater Noida News :AAP will agitate if OBC reservation is not implemented: Bhupendra Jadaun
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:23 AM
Greater Noida News : आगामी नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू कराने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुरजपु जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सभी कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुएजिला मुख्यालय पहुँचे और एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
Greater Noida News :
आप के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने जानबूझकर ऐसा गड़बड़ आरक्षण लागू किया, जिससे ओबीसी वर्ग के लोगों को उनका हक न मिल सके। इसके लिए जो भी अधिकारी और सरकार के लोग जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस दौरान जिला महासचिव राकेश अवाना, दिलदार अंसारी,अनिल चेची,नवीन भाटी,कैलाश शर्मा,राहुल सेठ,उदय मलिक,विजय श्रीवास्तव, प्रदीप सुनाईया, जीतू गुर्जर, विवेक शर्मा, नरेश प्रजापति, मनोज यादव, प्रवीन धीमान, डॉ महेन्द्र सिंह, जतन भाटी, रहीस ठाकुर, संकेत भाटी, बिक्की गुर्जर, मनदीप अवाना, ऋषभ दुबे, संदीप भाटी, लखन यादव,विवेक कठेरिया,यामिन अंसारी,सुन्दर,चौधरी हरेन्द्र सिंह,इमरान, विश्वजीत सैनी, कृष्णपाल, नागेंद्र सिंह, सतेन्द्र सिंह, मूलचंद, गुड्डू, मनीष आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।