Greater Noida News : हत्या व लूट का आरोपी गिरफ्तार
Noida News: Manager behind bars who defrauded Samsung of crores
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2022 06:44 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के गढ़ी समस्तीपुर गांव में गत दिनों हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने बदमाशों को युवक के पास लाखों रुपए होने की सूचना दी थी जिसके बाद बदमाशों ने लूट व हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
Greater Noida News :
थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गत 8 नवंबर को गढ़ी समस्तीपुर गांव में विजय सिंह की अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। विजय सिंह की गढ़ी समस्तीपुर गांव में मोबाइल और मनी ट्रांसफर की दुकान थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि विजय सिंह की हत्या लूट का विरोध करने पर की गई है। मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर-150 के पास से प्रताप विश्वास निवासी पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ही हरियाणा निवासी अमित और राहुल को सूचना दी थी कि विजय सिंह के पास हर समय काफी मात्रा में कैश रहता है। गत 8 नवंबर को उसकी सूचना पर अमित और राहुल दोनों गढ़ी समस्तीपुर आए और रात के समय सुनसान जगह पर अकेला देखकर विजय सिंह को घेर लिया था। दोनों ने विजयसिंह से चाकू के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर अमित और राहुल ने विजय सिंह को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया और नगदी लूटकर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में फरार अमित और राहुल की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।