Greater Noida News : गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट का वार्षिक सम्मेलन 30 अक्टूबर को
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:03 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट (Gurjar Education Welfare Trust) की मीटिंग ट्विन टावर ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुई। इसमें तकरीबन 50 सदस्य (50 members) शामिल हुए। मीटिंग में ट्रस्ट के सालभर के हिसाब किताब पर चर्चा हुई। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि अब तक 180 सदस्य ट्रस्ट से जुड़ चुके हैं, जिनसे मासिक अंशदान एक हजार रुपये मिलते हैं, जिसमें प्रतिमाह एक लाख 80 हजार अनुदान ट्रस्ट के पास आता है। अब तक गुर्जर ट्रस्ट में 05 लाख 17 हजार 139 रुपये जमा हुए हैं, जिसमें से ट्रस्ट द्वारा अब तक लगभग 50 बच्चों को 11 लाख 44 हजार 883 रुपये स्कॉलरशिप के रूप में दी जा चुकी है।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि 30 अक्टूबर 2022 को ट्रस्ट का वार्षिक सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें गुर्जर समाज के वरिष्ठ लोगों को व अधिक से अधिक संख्या में ट्रस्ट के सदस्यों को बुलाया जाएगा, ताकि ट्रस्ट का प्रचार व प्रसार अधिक से अधिक हो सके। उनकी कोशिश है कि सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी हो, जिससे गुर्जर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली बच्चों को ज्यादा से ज्यादा स्कॉलरशिप दे सकें।
इसी क्रम में सवाई माधोपुर राजस्थान से प्रियंका गुर्जर को बीडीएस की पढ़ाई के लिए एक लाख व विकास गुर्जर जिला दौसा राजस्थान को इंजीनियरिंग के लिए 30 हजार रुपये का चेक ट्रस्ट की ओर से दिया गया।