Greater Noida News : बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोपी में गिरफ्तार
Greater Noida News: Arrested for molesting a girl child
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:09 PM
Greater Noida News : 11 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के एक आरोपी को थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि जलपुरा गांव निवासी योगेंद्र पुत्र दीवान सिंह ने पड़ोस में रहने वाली (11 बच्ची) के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की। बच्ची के शोर मचाने पर योगेंद्र मौके से फरार हो गया। बच्ची ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने थाने पहुंचकर योगेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया है।