Greater Noida News : राजस्थान से आये कलाकार करेंगे रामलीला: आनन्द भाटी
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:55 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । श्री धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा लीला का मंचन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। रामलीला में राजस्थान के 80 कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन 25 सितंबर से करेंगे।
Greater Noida News :
बिरौंडा गांव के पास रामलीला मैदान पूरी तरह से रामलीला के लिए तैयार हो चुका है। रामलीला मैदान में 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस बार 80 कलाकारों को राजस्थान से बुलाया गया है जो अपनी कला का प्रदर्शन रामलीला में करेंगे। जानकारी श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी ने एक बातचीत के दौरान दी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं 25 सितंबर से रामलीला का मंचन प्रारंभ होगा। श्री भाटी ने बताया कि रामलीला भव्य एवं शानदार ढंग से हो इसके लिए कमेटी के सभी पदाधिकारी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के लिए निशुल्क जमीन उपलब्ध करवाई है। जिसके लिए योगी आदित्यनाथ धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि पहली बार गौतम बुद्ध नगर जिले में किसी रामलीला कमेटी को प्राधिकरण द्वारा निशुल्क जमीन उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी बधाई के पात्र हैं कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी ने कहा कि रामलीला की तैयारी की समीक्षा भी हर रोज शाम को दी जाती है। कल रामलीला ग्राउंड में प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया है जिसमें सभी जानकारी दी जाएगी।